पतरघट: पतरघट पुलिस ने पीपरा बस्ती से पांच फरारी वारंटी को किया गिरफ्तार, विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए भेजा जेल
पतरघट पुलिस ने गोलमा पश्चिम पंचायत स्थित पीपरा बस्ती से पांच फरारी कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है.थाना अध्यक्ष पुनि प्रभाकर भारती ने बताया की फरारी कोर्ट वारंटी गोलमा पश्चिम पंचायत स्थित पिपरा बस्ती से सभी को गिरफ्तार किया गया है.