नगर पंचायत जानकीनगर के वार्ड संख्या 5 मधुबन में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद में खुटे से बांधकर मारपीट किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दो व्यक्तियों को खुटे से बंधा हुआ दिखाया गया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वीडियो की जानकारी मिलते ही जानकीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।