टोडारायसिंह शहर के पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में प्रथम तीर्थंकर 1008 श्री आदिनाथ भगवान का जन्म-तप कल्याणक महा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया।