नादी गांव में चोरों ने रविवार की रात तीन मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए की संपत्ति चुरा ली। सोमवार को सुबह 8:00 बजे चोरी की घटना की जानकारी मिली। सुबह में चोरी गई सामग्रियों को इधर-उधर फेंका हुआ देखा तो इसकी सूचना गृह स्वामी को दी गई। सूचना मिलने के उपरांत इसकी सूचना करपी पुलिस को दी। करपी थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है ।