चैनपुर में पुलिस की छापेमारी, दो गिरफ्तार सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मछली बाजार चैनपुर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में राहुल यादव और हिमांशु कुमार दोनों चैनपुर के निवासी हैं।पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 देसी कट्टा, 2 गोली और 20 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब बरामद किया।