टिकारी थाना के रामनगर से एससी/एसटी एक्ट के नामजद 2 आरोपी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी नितीश व जीतू के खिलाफ दो दिन पूर्व गाली गलौज, जाति सूचक शब्दों के प्रयोग व मारपीट का मामला दर्ज कराया गया था। टिकरी SHO ने बताया कि दोनों आरोपी को FIR दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है