करनाल: सेक्टर 9 में मकान के बाहर रखी लोहे की ग्रिल हुई चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात
Karnal, Karnal | Feb 29, 2024 सैक्टर 9 में मकान के बाहर रखी लोहे की ग्रिल चोरी करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई क़ैद। स्कूटी पर आए चोर एक-एक कर ग्रिल चोरी कर ले गए। मकान मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी कि उसके मकान के बाहर लोहे की ग्रिलें रखी थीं जिन्हें अज्ञात चोर एक-एक कर चोरी कर ले गए।