नाथनगर: नाथनगर में अवैध महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, 15 लीटर शराब व उपकरण जब्त, 50 किलो जावा महुआ नष्ट
ललमटिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 लीटर चुलाई महुआ शराब बरामद की है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे उपकरण भी जब्त किए गए हैं।