सागर नगर: तहसीली क्षेत्र में मोबाइल दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पुलिस और स्थानीय लोगों ने पाया काबू
सिविल लाइन थाना अंतर्गत तहसीली इलाके में स्थित एक मोबाइल दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना रविवार की रात 10 बजे की है जब बंद मोबाइल दुकान की शटर के अंदर से धुंआ निकलता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया, आनन फानन में लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी जिसके बाद शटर को खोला गया। लेकिन जब तक आग दुकान में फैल चुकी थी लोगो ने पानी डाल आग बुझाने की