आरा: भोजपुर में शादी के दौरान जाति सूचक गाना बजाने के विवाद में बदमाशों ने दुल्हन के चाचा को मारी गोली
Arrah, Bhojpur | Apr 22, 2024 सहार थाना क्षेत्र के बरुही गांव में सिकारहटा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव से बारात आई थी। बारात के दौरान नाच गाना कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान जाति सूचक गाना बजाने के विवाद में बदमाशों ने दुल्हन के चाचा संतोष राम को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल चाचा को आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।