दरभंगा: वासन्ती दुर्गापूजा का छठा दिन: बेलन्योति आयोजन सम्पन्न, कल खुलेंगे माता के पट
वासन्ती दुर्गापूजा समिति के तत्वावधान में माता भगवती के दरबार में आयोजित दुर्गापूजा के छठे दिन आज पारंपरिक बेलन्योति का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। पूजा स्थल पर भक्तों की काफी भीड़ देखी गई और पूरे माहौल में भक्ति का उत्साह बना रहा। कल माता भगवती का पट खुलेगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।