मोटे अनाज (श्री अन्न) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन मंडला एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा आगामी 13 एवं 14 फरवरी को दो दिवसीय 'मिलेट फूड फेस्टिवल' का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पुलिस ग्राउंड में प्रतिदिन शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा। रविवार को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार फूड फेस्टिवल होगा।