हिलसा: नालंदा के सिविल सर्जन पहुंचे सोहरापुर गांव,सरकारी स्कूल में बाढ़ पीड़ितों के लिए समुदायिक रसोई एवं चिकित्सा शिविर
Hilsa, Nalanda | Aug 6, 2024 हिलसा प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी इलाका के कई गांव बाढ़ के कारण प्रभावित है। सोहरापुर के सरकारी स्कूल में हिलसा प्रशासन के द्वारा सामुदायिक रसोई एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है. नालंदा के सिविल सर्जन मंगलवार को सोहरापुर गांव में पहुंचे जहां चिकित्सा शिविर का निरीक्षण किया एवं बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात किया।