बालाघाट: विधायक ने स्थानीय सर्किट हाउस में कहा, अंबेडकर चौक पर सजाती हूं मंच, भाजपाई रामकिशोर के खिलाफ नैतिकता की बात करें
20 जनवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक अनुभा मुंजारे ने भाजपा जिला नेतृत्व पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर नानो कावरे के कार्यालय व उनके भाई की हर्ष कंस्ट्रक्शन पर हुई जीएसटी कार्रवाई को आरोपों के सिद्ध होने का प्रमाण बताया। विधायक ने कहा कि कावरे बंधुओं की संपत्ति मे विधायक बनने के बाद वृद्धि हुई है।