लमतरा में बस पलटने से एक दर्जन यात्री घायल, इलाज के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती
कटनी जिले कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम लमतरा एक बस पलटने से लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्ता बस सर्विस की बस क्रमांक mp 53p0214 जो विजयराघवगढ़ से कटनी आ रही थी तभी लमतरा समीप अचानक बंद हो गई जिसको धक्का लगा कर चालू किया जा रहा था कुछ दूर आगे चलने के बाद बस अचानक पलट गई