मध्यप्रदेश के बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गवल,बड़वाह और सनावद मे विधायक सचिन बिरला ने रविवार को दोपहर एक बजे तक पहुंचकर दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।विधायक बिरला ने सबसे पहले ग्राम गवल में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे बड़वाह व सनावद शहर में शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे।