हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे के चांद थोक में स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान उपभोक्ताओं और कर्मियों के बीच हुई हाथापाई
सुमेरपुर कस्बे के चांद थोक में प्राइवेट कर्मियों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान पुरानी केबिल ले जाने से मना करने पर उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता करने व जबरन कनेक्शन काट देने की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर हंगामा शांत कराया। उपभोक्ताओं ने कहा कि वह इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे। विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने ऐसी किसी घटना की जानका