नाला: नाला पंचायत के नतुनडी गांव में मानिक राय के खलिहान में आग, ₹50000 का धान जलकर राख
Nala, Jamtara | Jan 10, 2026 नाला पंचायत के नतूनडी गांव में बीते शुक्रवार देर रात को मानिक राय के खलिहान में लगी आग, 50 हजार रुपये की धान जलकर राख| घटना की सूचना पाते शनिवार पूर्वाहन 10 बजे नाला पंचायत के मुखिया अजित मुर्मू ने घटनास्थल का जायजा लिया| मुखिया अजित मुर्मू ने सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया| पीड़ित मानिक राय ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है|