राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य की प्राप्ति हेतु 9 फरवरी से 14 फरवरी तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा. शुक्रवार अपराह्न 4 बजे प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अमन नजर ने बताया कि पिपरिया प्रखंड में 7 सेशन साइट पर विशिष्ट टीकाकरण होना है. इसके लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है.