सरिया: मंदरामो में रामनवमी के अवसर पर रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ
Suriya, Giridih | Mar 31, 2025 सरिया प्रखंड के मंदरामो में चैती दुर्गा व रामनवमी पूजा शिव-शक्ति धाम ट्रस्ट के द्वारा आयोजित रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।जिसका शुभारंभ जीप सदस्य अनुप पांडेय ने रविवार व सोमवार की मध्यरात्री दीप प्रज्वलित कर किया।यह रामलीला कार्यक्रम नौ दिनो तक चलेगा।जिसमें रामलीला मंडली के द्वारा रामलीला का मंचन किया जायगा।