बस्तर: चपका लैंपस के अध्यक्ष बघेल ने किया पदभार ग्रहण, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व किसान रहे मौजूद
Bastar, Bastar | Dec 9, 2024 बस्तर ब्लॉक के आदिम जाति सेवा सहकारी मर्यादित समिति लेम्पस चपका में नवनियुक्त अध्यक्ष चंदरु राम बघेल ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया।राज्य सरकार ने धान खरीदी शुरू होने के बाद सरकारी समितियां में अध्यक्ष की नियुक्ति शासन के आदेश के अनुसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता को लेम्प्स चपका का अध्यक्ष पद पर पदभार ग्रहण किया।