धनवार: घर में सो रही बच्ची को सांप ने काटा, मौत
धनवार प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरजो निवासी सिकंदर राय की 9 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी की सर्पदंश से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर में सो रही थी, इसी बीच सांप ने उसको सोते हुए डस लिया। लोगों को जानकारी होता उसके पहले उसकी मौत हो गई।