समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थानाक्षेत्र के रानीटोल रतनपुर गांव में लंबे समय से दो पक्षों में चले आ रहे विवाद को सुलझाने के लिए आज गांव की पंचायत बुलायी गयी थी. इस क्रम में दोनों गुट में फिर हिंसक झड़प हो गयी. हरवे हथियार से लैश एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया. इसमें एक पक्ष के मसाला व्यवसायी जितेंद्र मिश्रा के पुत्र अंकित मिश्रा जख्मी हो