एत्मादपुर: पहले बेटे की हत्या, पैरवी करने पर पिता को जान से मारने की धमकी, खंदौली थाना पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Etmadpur, Agra | Jul 6, 2025 थाना खंदौली क्षेत्र के अंतर्गत एक मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है, जिसमें बताया है कि वर्ष 2020 में कुछ लोगों ने मिलकर उनके बेटे की हत्या कर दी थी, हत्यारोपी जमानत पर जेल से बाहर आए हैं, और जेल से बाहर आते ही पीड़ित पिता को पैरवी करने की धमकी दे दी, अब थाना खंदौली पर 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।