पूर्णिया पूर्व: पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों ने किया स्वागत
पूर्णिया जिले के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत के सुंगठिया बिशनपुर, फुलवारिया मंडल टोला, फुलवारिया मुसहरी टोला, पररा, मकमा में पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने शनिवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे से सघन जनसंपर्क किया ।उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के दौरान माँ, बहनों, भाइयों, बुजुर्गों का अपार स्नेह मिला ।सबों के स्नेह आशीर्वाद से अभूतपूर्व ऊर्जा मिली है।