भनवापुर के पीएचसी तरहर,बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश,एसिडिटी,फंगल इन्फेक्शन,जोड़ों में दर्द,त्वचा रोग आदि के कुल 136 मरीजों का इलाज कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया तथा सीने में दर्द , हड्डी रोग,एक्स रे तथा अल्ट्रासाउंड से संबंधित मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद् भेजा गया