हथीन: प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में कुंडा मंदिर से राम भक्तों ने निकाली पूरे शहर में भगवा यात्रा, जगह-जगह भंडारे चले
Hathin, Palwal | Jan 22, 2024 अयोध्या में राम मंदिर में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद शहर में कुंडा मंदिर से पूरे शहर में भगवा यात्रा निकाली गई। पूरे शहर में जगह जगह भंडारे चला कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर डीएसपी सुरेश भड़ाना, एसएचओ मुकेश कुमार, चौकी इंचार्ज विजयपाल सिंह मौजूद रहे।