मावली: घासा में भारी बरसात के बाद गंधर्व सागर तालाब पर चली चादर, लगातार पानी की आवक जारी, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
Mavli, Udaipur | Oct 5, 2025 उदयपुर जिले के घासा में भारी बरसात के बाद प्रमुख जल स्त्रोत गंधर्व सागर तालाब पर रविवार शाम 7 बजे फिर से चादर चलने लगे गई। तालाब में लगातार पानी की आवक जारी होने से ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है। कैचमेंट एरिया में भारी बरसात होने के बाद तालाब का जलस्तर बढ़कर रपट पर पानी का वेग बढ़ गया है। रपट के पास सिंचाई विभाग द्वारा पहले पाल का निर्माण करवाया था।