नवागढ़: पोड़ी गांव में गांजा पीने से मना करने और पारिवारिक झगड़े के चलते बेटे ने मां पर किया टांगी से हमला, मां की हालत गंभीर
दरअसल, पोड़ी गांव की महिला बुधवारा बाई का बेटा दयाशंकर कश्यप ने प्रेम विवाह किया है। इसे लेकर घर में पारिवारिक झगड़े होते रहते थे। महिला बुधवारा बाई ने अपने बेटे दयाशंकर कश्यप गांजा पीने के लिए मना किया तो उसके बेटे ने टांगी से उसके ऊपर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला बुधवारा बाई को इलाज के लिए नवागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया।