भोरे: शराब माफिया अभिषेक यादव समेत दो गिरफ्तार, जेल भेजा गया
भोरे पुलिस ने शराब तस्करी और अपराध के विरुद्ध अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। भोरे थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात शराब माफिया अभिषेक यादव और एक अन्य आरोपी अगस्त यादव को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तिलक डूमर गांव निवासी अभिषेक यादव स्याही नदी के किनारे मौजूद है।