फिरोज़ाबाद: यातायात कार्यालय पर ई-रिक्शा चालकों का निःशुल्क सत्यापन हुआ, एसएसपी सौरभ दीक्षित ने की अपील
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों के निशुल्क सत्यापन की मुहिम यातायात कार्यालय पर मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे क़रीबन शुरू की। पहले ही दिन 200 से अधिक चालकों ने सत्यापन कराया। ट्रैफिक सीओ तेजस त्रिपाठी व यातायात प्रभारी महेश यादव की मौजूदगी में हुई शुरुआत। एसएसपी ने चालकों से स्वयं सत्यापन कराने की अपील की।