सैफई: भाली गांव में किसान की हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, हत्यारोपी को गिरफ्तार कर अवैध तमंचा व पाइप किया बरामद
Saifai, Etawah | Oct 1, 2024 सैफई थाना क्षेत्र के भाली गांव में 24 सितम्बर को किसान यशवीर सिंह यादव की निर्मम हत्या कर दी गई थी। वहीं थाना पुलिस व एसओजी की टीम हत्यारोपी तलाश में जुटी हुई थी। वहीं पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सैफई कस्वा स्थित अभयराम यादव के आवास से हत्यारोपी किशनी धुमार गांव निवासी भूपेन्द्र नाथ पुत्र मुकेश नाथ को गिरफ्तार किया है। जिसका पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया।