हिण्डौन: हरियाणा में एक्सप्रेस वे पर कार और ट्रक की टक्कर, कार में सवार हिंडौन निवासी पति-पत्नी की मौत, परिवार में सदमा
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में हिंडौन निवासी पति पत्नि की मौत हो गई। बुधवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक हिंडौन सिटी के कोटापुरियान के पुरा निवासी लक्ष्मीकांत और उनकी पत्नी कुसुमलता निजी कार्य से अपने पैतृक गांव आए थे और वापस दिल्ली लौट रहे थे।एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से उनकी मौत हो गई।