राजातालाब: काशी में परियोजना के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे किसान नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद
काशी द्वार परियोजना के तहत किसानों की जमीन के कथित जबरन अधिग्रहण के विरोध में जा रहे किसान नेताओं को गुरुवार सुबह लगभग 11 मिर्जामुराद पुलिस ने लोक समिति आश्रम नागेपुर में नजरबंद कर दिया। इस कार्रवाई से नाराज़ आंदोलनकारियों ने प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि सरकार किसानों की सहमति के बिना उनकी जमीन नहीं ले सकती।