मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की घुवारा ब्लॉक इकाई का अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार किशन कुशवाहा को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश में की गई। नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र के पत्रकारों में उत्साह का माहौल रहा और गुरुवार की शाम 5 बजे मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की गई।