धोरैया: खगड़ा गांव के पास ईंट लदे ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Dhuraiya, Banka | Mar 25, 2026 खगड़ा गांव के समीप बुधवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे ईंट लदे ट्रैक्टर तथा स्कॉर्पियो की जबरदस्त टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए. ज़ख्मियों में स्कॉर्पियो का चालक बसबिट्टा गांव निवासी छोटू कुमार तथा बगल सीट पर बैठे गंगदौरी गांव का चंदन मंडल बताया जाता है. धोरैया से की ओर से आ रहा स्कॉर्पियो विपरीत दिशा से आ रहे ईट लदे ट्रैक्टर से टकरा गई.