भटवाड़ी: डीएफओ के नेतृत्व में वन कर्मियों और पीजी कॉलेज छात्र छात्राओ ने उत्तरकाशी के कमलाराम स्मृति वन में पौध रोपण किया,
आज रविवार को डीएफओ डीपी बलूनी के नेतृत्व में वन कर्मियों और पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जिला मुख्यालय के कमला राम नौटियाल स्मृति वन में पौध रोपण अभियान चलाया, सबकी सहभागीता से वन में रुद्राक्ष, हरसिंगार, बांज आड़ू और नींबू आदि के पौध रोपित किए गए। पौध रोपण अभियान में पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ मधु थापियाल, रेंजर मुकेश रतूड़ी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।