धौलपुर: घोंसले विहार कॉलोनी में नाला खुलवाने पहुंची नगर परिषद टीम का महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
शहर के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत घोंसले विहार कॉलोनी में को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब जलभराव की समस्या को लेकर नाला खुलवाने पहुंची नगर परिषद की टीम का कॉलोनीवासियों ने विरोध किया। नाला खोलने के दौरान कॉलोनी की महिलाएं जेसीबी मशीन के आगे आकर खड़ी हो गईं और कार्य को रुकवा दिया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई