बरेली: बरेली में चुनावी ड्यूटी के दौरान BLO की मौत पर कांग्रेस नेता अजय रॉय ने सरकार पर किया हमला
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त राजनीतिक तापमान अचानक चढ़ गया, जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय दिवंगत बीएलओ सर्वेश गंगवार के घर पहुंचे। परिवार से मिलकर उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की, लेकिन साथ ही सरकार और चुनाव आयोग पर सीधा-सीधा हमला बोल दिया। अजय रॉय ने कहा कि चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई मौत की पूरी जिम्मेदारी सरकार और चुनाव आयोग की