अयोध्या में महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बुधवार शाम 5:00 बजे मीडिया को जानकारी देते बताया कि यह पर्व रामनगरी का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू स्नान के बाद नागेश्वरनाथ मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं।