मोहब्बपुर पइंसा में गुरुवार की शाम लगभग 6:15 पर शाम मौलाना मोहम्मद रहमानी के आवास पर रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इफ्तार कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों समेत बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की। अजान होते ही सभी ने खजूर और पानी के साथ रोजा खोला और सामूहिक रूप से मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ मांगी।