बिहार: हरदेव चौक पर नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मारी, दोनों घायल, चालक गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Apr 24, 2025 गुरुवार कि सुबह 7:30 बजे के करीब बिहार शरीफ शहर के हरदेव चौक इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया,जब एक नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना लहेरी थाना क्षेत्र कि है।घायलों की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी प्रमोद कुमार एवं उनकी पत्नी संजू कुमारी के रूप में हुई है।