अमरोहा: अमरोहा शहर के चित्रकार ने नफरत फैलाने वालों को कलाकारी से दिया मुंहतोड़ जवाब, मौलाना और पंडित को गले मिलाते बनाया चित्र
Amroha, Amroha | Mar 14, 2025 आज शुक्रवार की सुबह करीब 10:00 बजे अमरोहा शहर निवासी चित्रकार जुहैब खान ने इस बार होली की बधाई बेहद खास अंदाज़ में दी है। उन्होंने कोयले से 6 फीट लंबा भव्य चित्र बनाकर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दिया। चित्र में मौलाना और पंडित को गले मिलते हुए दिखाया गया है, जिसके ऊपर बड़े अक्षरों में लिखा है हैप्पी होली।