ग्वालियर गिर्द: बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ जान से मारने की धमकी देकर एक व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज
शहर की बहोडापुर पुलिस ने एक विवाहिता के साथ जान से मारने की धमकी देकर लगातार 2 महीने तक दुष्कर्म करने वाले शैलू उर्फ शैलेंद्र सिकरवार के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद फरार हो गया है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।