कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बालोद जिले के किसानों से की विनम्र अपील। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप जिले में जल संरक्षण के प्रति सामूहिक भागीदारी निभाने तथा ग्रीष्मकालीन धान की फसल के बदले कम पानी में बेहतर उपज देने वाली दलहन, तिलहन, गन्ना जैसी फसल लेने किसानों से अपील की है।