कसिया: शामपुर हतवा छोटका पिपरा में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम करने गई महिला की मौत
कसया थाना क्षेत्र के गांव शामपुर हतवा के टोला पिपरा में एक महिला संगीता देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी संतोष गुप्ता की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मृतिका खेत मे काम करने गयी थी। इसी बीच तेज आंधी व बारिश के साथ ओले पड़ने लगे। जिसके बाद वह आम के पेड़ के नीचे आकर छुप गयी।