किस्को: किस्को थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल
लोहरदगा ज़िले के किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहाँ जंगल से सूखी लकड़ी सिर पर लादकर लौट रही एक महिला को तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे किस्को थाना क्षेत्र के धुर्वा मोड़ पाखर मुख्य मार्ग पर कासियाडीह मोड़ के समीप घटी। प्रत्यक्षदर्शी व साथ चल रही