डुमरांव अनुमंडल के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि फीडर के ट्रांसफार्मरों से लगातार तेल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इसी क्रम में मंगलवार की देर रात ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए सुरौंधा गांव में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर रहे दो चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।