समस्तीपुर: युवा कलाश्रम की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बाबा थानेश्वर नृत्य महोत्सव के अवसर पर शनिवार को दूसरे दिन बाबा थानेश्वर महादेव के दरबार में गीत संगीत की महफिल सजी. इसमें कलाकारों ने सुरीली आवाज में अपनी परंपरा से जुड़े लोकगीतों की ऐसी बयार बहायी कि श्रोता दर्शक देर शाम तक आनंदित होते रहे.