हुज़ूर: भोपाल में शिक्षकों की क्रमोन्नति के आदेश जारी, 164 को प्रथम और 223 को दूसरी क्रमोन्नति का दिया गया लाभ
Huzur, Bhopal | Aug 20, 2024 शिक्षकों के विरोध के बाद जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल ने शिक्षकों की क्रमोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। 12वर्ष की सेवा पूरी करने पर 164 प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों को प्रथम और 24 वर्ष की सेवा पूरी होने पर 223को द्वितीय क्रमोन्नति दी गई है। इसके लिए शिक्षक एक साल से प्रयासरत थे और कई बार संभागीय संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारी से मांग कर चुके थे।